SSC Exam Calendar Revised: कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा कार्यक्रमों में किया बदलाव, जानें कब-कौनसी भर्ती होगी?
SSC Exam Calendar Revised 2022-23: एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, अब सबसे पहले 08 जुलाई, 2022 को एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) / हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) जैसी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Revised SSC Exam Calendar 2022-23 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 (Revised Exam Calender) जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 देख सकते हैं।
आयोग ने एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) / हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) जैसी परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथियों में बदलाव किया है। उम्मीदवार यहां नीचे दी गई विस्तृत तालिका के माध्यम से एसएससी रिवाइज्ड कैलेंडर के माध्यम से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, अब सबसे पहले 08 जुलाई, 2022 को एसएससी दिल्ली पुलिस (SSC Delhi Police) कांस्टेबल (ड्राइवर) / हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) जैसी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
वहीं, 10 सितंबर से एसएससी सीजीएल (SSC CGL) के लिए आवेदन शुरू होंगे। जबकि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा (SSC CHSL) 2022 के लिए पंजीकरण एक नवंबर, 2022 से शुरू होगा। इसके बाद एसएससी कांस्टेबल जीडी (SSC Constable GD) परीक्षा अधिसूचना 10 दिसंबर, 2022 को जारी होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सभी एसएससी परीक्षाओं के आवेदन तिथियों और परीक्षा के माह की जांच कर सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा का महीना |
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती परीक्षा-2022 | 08 जुलाई, 2022 | 29 जुलाई, 2022 | अक्तूबर, 2022 |
| दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) की भर्ती परीक्षा-2022 | 08 जुलाई, 2022 | 29 जुलाई, 2022 | अक्तूबर, 2022 |
| कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा-2022 | 20 जुलाई, 2022 | 04 अगस्त, 2022 | अक्तूबर, 2022 |
| दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)परीक्षा में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2022 | 10 अगस्त, 2022 | 30 अगस्त, 2022 | नवंबर, 2022 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) परीक्षा-2022 | 12 अगस्त, 2022 | 02 सितंबर, 2022 | नवंबर, 2022 |
| आशुलिपिक ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा-2022 | 20 अगस्त, 2022 | 05 सितंबर, 2022 | नवंबर, 2022 |
| संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा-2022 | 10 सितंबर, 2022 | 01 अक्तूबर, 2022 | दिसंबर, 2022 |
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा का महीना |
| आईएमडी में वैज्ञानिक सहायक भर्ती परीक्षा-2022 | 15 सितंबर, 2022 | 03 अक्तूबर, 2022 | दिसंबर, 2022 |
| दिल्ली पुलिस MTS (सिविलियन) की भर्ती परीक्षा-2022 | 07 अक्तूबर, 2022 | 31 अक्तूबर, 2022 | जनवरी-फरवरी, 2023 |
| संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर (CHSL) की भर्ती परीक्षा-2022 | 05 नवंबर, 2022 | 04 दिसंबर, 2022 | फरवरी-मार्च, 2023 |
| असम राइफल्स, सीएपीएफ, एसएसएफ और राइफलमैन में कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा-2022 | 10 दिसंबर, 2022 | 19 नवंबर, 2023 | मार्च-अप्रैल, 2023 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS Non Technical) भर्ती परीक्षा-2022 | 25 जनवरी, 2023 | 24 फरवरी, 2023 | अप्रैल-मई, 2023 |
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष / महिला की भर्ती परीक्षा-2022 | 02 मार्च, 2023 | 31 मार्च, 2023 | अप्रैल-मई, 2023 |
ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की सटीक तिथियां अधिसूचना पीडीएफ में अलग से नियत समय पर अधिसूचित की जाएंगी। उम्मीदवार एसएससी की ओर से नौकरियों की नवीनतम अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें या amarujala.com/jobs पढ़ते रहें।