फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Recruitment 2022: SSC has issued important notice regarding disturbances in recruitment examinations-safalta

SSC Recruitment 2022: भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर SSC ने जारी किया है अहम नोटिस, जानें CGL, CHSL समेत आयोग की अन्य भर्तियों का क्या है स्टेटस

Sun, 27 Feb 2022 05:48 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 27 Feb 2022 05:48 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा देश में CGL, CHSL, MTS समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
SSC Recruitment 2022: SSC has issued important notice regarding disturbances in recruitment examinations-safalta
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) देश की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा देश में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती, कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) भर्ती, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती, जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती तथा अन्य कई भर्तियां आयोजित की जाती हैं। SSC देश भर में दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को नौकरी के शानदार अवसर उपलब्ध कराती है। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इन भर्तियों में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को पूरा करते हैं। अगर आप भी SSC की CGL, CHSL, MTS या अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेना जा रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC General Awareness EBook - Download PDF की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग ने जारी की है एक महत्वपूर्ण सूचना :

SSC ने हाल ही में एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई भी परीक्षा सामग्री को गैरकानूनी तरीके से रखने, प्रकाशित करने, किसी को देने या किसी से लेने जैसी गतिविधियों में संलिप्त है तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। भले ही परीक्षा से जुड़ी सामग्री चाहे सामग्री, मौखिक, लिखित या इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में हो। आयोग ने कहा कि ऐसे गलत कार्यों में संलिप्त पाए गए अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। आयोग ने यह भी कहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी और उन्हें आयोग की अन्य परीक्षाओं में शामिल होने से भी वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस नोटिस को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन

भर्तियों को लेकर क्या है अपडेट :

आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली CGL भर्ती 2021 के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुई है और इसकी परीक्षा इसी साल अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी। वहीं CHSL भर्ती 2021 के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। MTS भर्ती 2021 के लिए आयोग 22 मार्च 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी और यह 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी। वहीं, आयोग द्वारा पिछले साल निकाली गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पूरी हो चुकी है और इसका रिजल्ट 15 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की किसी भर्ती या रेलवे ग्रुप D, यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed