फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC PwBD Rule: New Guidelines to Apply from CHSL 2025; Original Disability Certificate Mandatory

SSC PwBD New Rule: सीएचएसएल 2025 से लागू होगा नया नियम! दिव्यांग उम्मीदवारों को दिखाना होगा असली प्रमाणपत्र

Sat, 19 Jul 2025 10:46 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Jul 2025 10:46 AM IST
सार

SSC Scribe facility Guidelines: कर्मचारी चयन आयोग ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नया नियम जारी किया है। अब सीएचएसएल 2025 से परीक्षा में स्क्राइब या अतिरिक्त समय की सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी, जो मूल विकलांगता प्रमाणपत्र परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
SSC PwBD Rule: New Guidelines to Apply from CHSL 2025; Original Disability Certificate Mandatory
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC PwBD Rule 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक नया नियम लागू किया है। अब अगर पीडब्ल्यूबीडी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार परीक्षा में स्क्राइब सेवा या अतिरिक्त (प्रतिपूरक) समय लेना चाहते हैं, तो उन्हें अपना मूल विकलांगता प्रमाणपत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


यह नियम चयन पद चरण XIII और आगामी CHSL 2025 परीक्षा से लागू होगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई बार बिना वैध दस्तावेज के उम्मीदवारों ने सुविधाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

आवेदन के समय दस्तावेज अपलोड की शर्त

अब चयन पद परीक्षा चरण XIII, 2025 से एक नया नियम लागू हुआ है, जिसके तहत यदि कोई उम्मीदवार दिव्यांगता का दावा करता है, तो उसे आवेदन पत्र जमा करते समय ही संबंधित प्रमाणपत्र या दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। लेकिन कई उम्मीदवारों ने दस्तावेज अपलोड नहीं किए, जिसके चलते आयोग ने तय किया है कि ऐसे उम्मीदवारों को प्रतिपूरक समय या स्क्राइब सुविधा नहीं दी जाएगी, जब तक वे परीक्षा केंद्र पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य

वे सभी दिव्यांग उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अतिरिक्त समय या स्क्राइब की मांग की है और दस्तावेज अपलोड भी कर दिए हैं, उन्हें अब परीक्षा के दिन अपना मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अगर कोई उम्मीदवार मूल प्रमाणपत्र नहीं लाता, तो उसे न तो अतिरिक्त समय मिलेगा और न ही स्क्राइब की सुविधा। आयोग का यह फैसला परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पहले परीक्षाओं में नहीं थी सख्ती?

एसएससी द्वारा पहले आयोजित की गई परीक्षाओं में अगर कोई उम्मीदवार दृष्टिबाधित (VH), दोनों हाथों से कमजोर (BA) या मस्तिष्क पक्षाघात (CP) से पीड़ित होता था, तो उसे अतिरिक्त समय और स्क्राइब (लेखक) की सुविधा मिल जाती थी। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर कोई दस्तावेज दिखाना जरूरी नहीं होता था। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने सिर्फ यह कहा कि वे लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए अनुलग्नक-I या अनुलग्नक-IA जैसे सहायक दस्तावेज परीक्षा में साथ लाने पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed