फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Opens Registration for Grade C Stenographer LDCE 2025, 326 Vacancies Available

SSC LDCE Recruitment 2025: एसएससी ने निकाली स्टेनोग्राफर के 300+ पदों पर विभागीय भर्ती, आवेदन शुरू; जानें रिक

Tue, 23 Dec 2025 11:56 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Dec 2025 11:56 AM IST
सार

SSC LDCE Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने कई विभागों में ग्रेड-सी एलडीसीई के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया चालू हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 326 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
SSC Opens Registration for Grade C Stenographer LDCE 2025, 326 Vacancies Available
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC LDCE Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड-C स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 326 पदों पर योग्य विभागीय उम्मीदवारों को पदोन्नति दी जाएगी।  

विज्ञापन


पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य होगा। 326 स्टेनोग्राफर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभावित रूप से फरवरी में दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
  • केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 267 पद
  • सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा: 37 पद
  • भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर: 13 पद
  • रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 8 पद
  • भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा: 1 पद
 

देखें श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडर का नाम अनारक्षित एससी एसटी PwBD कुल
केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा 195 48 24 11 267
रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा 3 02 03 01 (OH-OA, OL) 08
सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा 21 09 07 4 37
भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा 00 00 1 00 01
भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर 11 1 1 1 (OH), 1 (HH) 13
केंद्रीय सतर्कता आयोग - - - - बाद में सूचित किया जाएगा

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

एसएससी एलडीसीई 2025 परीक्षा दो खंडों में होगी। सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी समझ। इसके बाद हिंदी या अंग्रेजी में आशुलिपि (Stenography) कौशल परीक्षण लिया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि अंग्रेजी भाषा की समझ से जुड़े प्रश्न केवल अंग्रेजी में ही होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब ‘Apply’ या ‘Registration’ सेक्शन चुनें।
  • नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें - ‘New User? Register Here’ पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें यानी नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।
  • आपके मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी, इसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed