{"_id":"687f1bf902b70042f80d600a","slug":"ssc-notice-ssc-exams-now-under-camera-surveillance-new-guidelines-on-live-photography-and-id-proof-issued-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC Notice: अब कैमरे की निगरानी में होगी एसएससी परीक्षा, लाइव फोटोग्राफी और ID प्रूफ के लिए नई गाइडलाइन जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Notice: अब कैमरे की निगरानी में होगी एसएससी परीक्षा, लाइव फोटोग्राफी और ID प्रूफ के लिए नई गाइडलाइन जारी
Tue, 22 Jul 2025 10:35 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:35 AM IST
सार
SSC Exam Rules 2025: एसएससी ने 2025 की आगामी परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लाइव फोटोग्राफी, कड़ी सुरक्षा जांच और मान्य पहचान पत्र की अनिवार्यता जैसी सख्त व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। नियमों का पालन न करने पर अभ्यर्थन रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
SSC Exam Guidelines Notice: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं जैसे सीएचएसएल, सीजीएल, एमटीएस, सीपीओ आदि के लिए नई और सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। अब परीक्षा के दौरान सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लाइव फोटोग्राफी की जाएगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय, परीक्षा के दौरान और अंत में अभ्यर्थियों की फोटो ली जाएगी।
आयोग ने साफ किया है कि किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर न केवल उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
आयोग ने साफ किया है कि किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर न केवल उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
लाइव फोटोग्राफी और सुरक्षा जांच होगी सख्त
परीक्षा केंद्रों पर वीडियो निगरानी और फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की व्यवस्था रहेगी। किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या नकल पर परीक्षा तत्काल रद्द कर दी जाएगी, और उम्मीदवार को भविष्य की SSC परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।क्या-क्या ले जाना मना है?
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किताबें, पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति दी गई है।दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय
दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयोग के मानक फॉर्मेट में प्रमाणपत्र लाना होगा। उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा और आवश्यकता अनुसार स्क्राइब (लिपिक सहायक) की सुविधा दी जाएगी। लेकिन स्क्राइब वही व्यक्ति नहीं हो सकता जो SSC परीक्षा का अभ्यर्थी हो।कौन-कौन से ID प्रूफ मान्य हैं?
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी। मान्य पहचान पत्रों की सूची इस प्रकार है:- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- सरकारी/कॉलेज/स्कूल से जारी ID कार्ड
यहां पढ़ें नोटिस...