फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Recruitment 2024 Registration window closing today, Apply for 9,583 posts here

SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस में 9,583 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, 10वीं पास जल्द करें पंजीकरण

Sat, 03 Aug 2024 11:30 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 03 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

SSC MTS Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग आज मल्टी टास्किंग स्टाफ, सीआईबीसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार नीच बताए तरीके से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC MTS Recruitment 2024 Registration window closing today, Apply for 9,583 posts here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

SSC MTS Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 3 अगस्त, 2024 को मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी), सीआईबीसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदावरों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सीआईबीसी और सीबीएन में 3,439 हवलदार रिक्तियों के साथ, कुल संख्या अब 9,583 है। एसएससी एमटीएस और हवलदार के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2024 के लिए संभावित रूप से निर्धारित है। विस्तृत समय सारिणी बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

एमटीएस रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार की आयु (संशोधित कट-ऑफ तिथि के अनुसार) 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हवलदार पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 3 अगस्त तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थी को 3 अगस्त तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क 
उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस 2024 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • 'अभी पंजीकरण करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए बुनियादी विवरण भरें और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
  • पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ एसएससी पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • एसएससी एमटीएस 2024 के आगे 'अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, लिंग आदि भरें।
  • स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।   
  • एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2024 जमा करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed