फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Recruitment 2022: Application process has started, how many candidates take part in MTS recruitment and how much competition is there-safalta

SSC MTS Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, MTS भर्ती में कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा और इसमें कितना है कॉम्पिटिशन, जानें यहाँ

Sat, 26 Mar 2022 12:57 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 26 Mar 2022 12:57 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC MTS Recruitment 2022: Application process has started, how many candidates take part in MTS recruitment and how much competition is there-safalta
SSC - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च से कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और इसमें सफल होने के बाद इन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में MTS के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जून 2022 में आयोजित करने की बात कही है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Course- Join Now की सहायता लेकर इस बचे हुए समय में इस कोर्स से खुद को और बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा :

MTS भर्ती में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MTS भर्ती 2019 में हिस्सा लेने के लिए 38.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 19.18 लाख अभ्यर्थी टियर 1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। MTS भर्ती 2020 में भी तकरीबन इसी संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास ही है, इसलिए इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या थोड़ी ज्यादा है।

विज्ञापन

कितनी है प्रतिस्पर्धा :

MTS भर्ती में साल दर साल प्रतिस्पर्धा का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। दरअसल इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही है और इस वजह से इसका कट ऑफ बढ़ते जा रहा है। MTS भर्ती 2019 में रिक्तियों की संख्या 7099 थी, जबकि MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं, MTS भर्ती 2020 के जरिये कुल 3972 रिक्त पदों पर ही भर्ती की जानी है। साल 2019 में इस भर्ती में एक पद के लिए जहाँ 272 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वहीं 2020 में रिक्तियों की संख्या कम होने की वजह से एक पद के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दुगनी हो गई। अगर वर्तमान MTS भर्ती में आयोग रिक्तियों की संख्या नहीं बढ़ाती है तो इस भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच और ज्यादा प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका कट ऑफ स्कोर भी काफी ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed