फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Current Affairs 2021: here are the questions for the practice of current affairs section for competitive exams safalta

SSC GD Current Affairs 2021: प्रतियोगी परीक्षाओं में होना है पास तो करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास

Wed, 06 Oct 2021 01:10 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 06 Oct 2021 01:10 PM IST
सार

SSC GD Current Affairs 2021: हाल फिलहाल में SSC MTS, SSC GD यूपी लेखपाल, यूपी SI समेत कई परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को हाल फिलहाल में घटने वाली घटनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
SSC GD Current Affairs 2021: here are the questions for the practice of current affairs section for competitive exams safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को हाल फिलहाल में कई परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलने वाला है। कोरोना महामारी का प्रकोप थमने के बाद लगातार कई सारी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS परीक्षा, GD परीक्षा और अन्य कई राज्य स्तर तथा केंद्रीय स्तर की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का क्या महत्व है। SSC, बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या अच्छी खासी होती है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का विशेष महत्व देखते हुए इसकी तैयारी बेहतर ढंग से करनी बेहद जरूरी है। इसलिए आपकी सहायता के लिए ऐसे ही कुछ करेंट अफेयर्स के प्रश्न नीचे दिए गए हैं, साथ ही इसकी विस्तृत तैयारी के लिए आप सफलता के FREE September Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न :

Q.1 तापमान, स्पर्श को महसूस करने की प्रणाली खोजने वाले किन दो शोधकर्ताओं को मेडिकल के नोबेल पुरस्कार का साझा विजेता चुना गया है?

विज्ञापन

उत्तर - डेविड जूलियस, आर्डेम पैटापाउटियन

Q.2 अभूतपूर्व योगदान के लिये किसे भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर - स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी

Q.3 हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी ‘तिरुपुर कुमारन’ के नाम पर किस राज्य में सड़क का नाम रखा गया है?
उत्तर - तमिलनाडु

Q.4 ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
उत्तर - स्मृति मंधाना

Q.5 क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX ने किसे अपने ब्रांड अम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर - अमिताभ बच्चन

Q.6 जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण कर लिया है?
उत्तर - फुमिओ किशिदा

Q.7 हाल ही में बीरेंद्र लाकडा ने संन्यास की घोषणा की है, वे किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर - हॉकी

Q.8 किस देश ने पहली बार हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर - रूस

Q.9 हाल ही में किस राज्य के 31वें जिले विजयनगर का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर - कर्नाटक

Q.10 '40वां' भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर - नई दिल्ली

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों से आगे रहना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त UP SI, SSC MTS, SSC GD, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट्स, फ्री करेंट-अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed