SSC MTS Examination 2021: MTS परीक्षा के लिए इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें इसमें पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न
SSC MTS Examination 2021: MTS के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच होनी है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है और SSC ने इस भर्ती के लिए फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक यह परीक्षा 1 से 20 जुलाई के बीच होनी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया और अब यह परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच हो रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में या अन्य प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी के मूल्यांकन के लिए आप सफलता के फ्री मॉक टेस्ट की सहायता ले सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :
इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसी आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड इस सप्ताह के आखिर तक जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रोविशनल एडमिट कार्ड के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि तथा शहर की जानकारी देख सकते हैं और फिर अपने परीक्षा से 4 दिन पहले अपना मूल एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
किस डिफिकल्टी लेवल के होंगे प्रश्न :
MTS के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल इंग्लिश और रीजनिंग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बात करें तो आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल इंग्लिश के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे और जनरल अवेयरनेस के प्रश्न भी उसी स्टैंडर्ड के होंगे। वहीं, इस परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन में केवल नॉन वर्बल टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इसके लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों से आगे रहना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC MTS, रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UP लेखपाल समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।