{"_id":"63ce2b25224b1674af759206","slug":"ssc-mts-exam-2023-know-the-big-change-in-ssc-mts-exam-how-will-you-get-success-in-tier-1-safalta-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC MTS Exam 2023 : जानें एसएससी एमटीएस परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, आपको कैसे मिलेगी टियर-1 में सफलता","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC MTS Exam 2023 : जानें एसएससी एमटीएस परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, आपको कैसे मिलेगी टियर-1 में सफलता
Mon, 23 Jan 2023 12:07 PM IST
Pushpendra Mishra
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pushpendra Mishra
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:07 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एमटीएस परीक्षा का अप्रैल 2023 में आयोजन कराया जाएगा। जिसके लिए 18 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 10880 एमटीएस और 529 हवलदार पद के लिए 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के MTS Video Course की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी एमटीएस एग्जाम 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टॉफ (MTS) और हवलदार (CBIC व CBN) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी एमटीएस की इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष एसएससी एमटीएस के 10,880 और हवलदार के 529 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए भारतीय के अलावा नेपाल, भूटान, तिब्बती रिफ्यूजी, भारतीय मूल के निवासी जो वर्मा, श्रीलंका, पाकिस्तान, युगांडा, केन्या, तंजानियां, जांबिया, मलावी, जायरे, इथोपिया, वियतनाम से माइग्रेट हो गए हों आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी बदलावों के साथ आयोजित की जा रही एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC MTS Video Course की मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
SSC MTS Syllabus
एसएससी एमटीएस सैलरी
एसएससी एमटीए मॉक टेस्ट
एसएससी एमटीएस पिछले प्रश्न पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
SSC MTS Syllabus
एसएससी एमटीएस सैलरी
एसएससी एमटीए मॉक टेस्ट
एसएससी एमटीएस पिछले प्रश्न पत्र
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में कब कर सकते हैं करेक्शन
एसएसटी एमटीएस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 23 से लेकर 24 फरवरी के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव
देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए इस वर्ष एसएससी ने एक बड़ा फैसला किया है। इस वर्ष एसएससी एमटीएस परीक्षा 13 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलगू, उर्दू) में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
एमटीएस परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पहले कम्प्यूटर आधारित एग्जाम लिया जाएगा। जिसके बाद फिजिकल इफीशिएंसी टेस्ट (पीईटी) - फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट(पीएसटी) का आयोजन होगा। पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पोस्ट के लिए आयोजित किया जाएगा। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी जिसमें सेशन-1 और सेशन 2 को उम्मीदवारों के लिए अटेम्ट करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
कम्प्यूटर आधारित परीक्षा पैटर्न
| पार्ट | विषय | सवाल | अंक | समय |
| सेशन-1 | ||||
| पार्ट 1 | न्यूमेरिकल एंड गणितीय अभियोगिता | 20 | 60 | 45 मिनट |
| रीजनिंग एबिलिटी एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग | 20 | 60 | ||
| सेशन-2 | ||||
| सामान्य जागरूकता | 25 | 75 | 45 मिनट | |
| अंग्रेजी भाषा और कंप्रीहेंशन | 25 | 75 |
शारीरिक क्षमता परीक्षा
| पैदल चाल | टेस्ट |
| पुरुष | 1600 मीटर 15 मिनट में |
| महिला | 1 किमी. 20 मिनट में(12 सप्ताह की गर्भवती महिला को अनफिट माना जाएगा) |
हवलदार पोस्ट के लिए
| ऊंचाई - सीना | |
| पुरुष | 157.5 सेमी ऊंचाई- सीना 81 सेमी(5 सेमी फुलाव) |
| ऊंचाई - वजन | |
| महिला | 152 सेमी ऊंचाई- 48 किलो वजन |