फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Exam 2021: what is the normalization process of ssc mts, know here safalta

SSC MTS Exam 2021: किसी शिफ्ट में आसान तो किसी शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं कठिन प्रश्न, जानें ऐसे में किस तरीके से सभी अभ्यर्थियों को एकसमान प्रतिस्पर्धा का मौका देगी SSC

Sun, 17 Oct 2021 01:06 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 17 Oct 2021 01:06 PM IST
सार

SSC MTS Exam 2021: SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 अक्तूबर से शुरू हो गई है। इस भर्ती  में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: what is the normalization process of ssc mts, know here safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए परीक्षा 5 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और अभी तक कई शिफ्ट्स की परीक्षा सम्पन्न भी हो चुकी है। गौरतलब है कि 5 अक्तूबर से शुरू हुई यह परीक्षा 2 नवंबर तक चलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा। SSC ने इस भर्ती के लिए फरवरी 2021 में ही आवेदन मांगे थे। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

किसी शिफ्ट में आसान तो किसी में पूछे जा रहे हैं कठिन प्रश्न :
MTS भर्ती के लिए अभी तक कई शिफ्ट्स की परीक्षा सम्पन्न हो गई है। अभी तक हुई परीक्षा में किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न पूछे गए थे, तो किसी शिफ्ट में प्रश्नों का लेवल थोड़ा कठिन भी रहा है। इस भर्ती के लिए अभी कई शिफ्ट्स की परीक्षा होनी बाकी है, ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर उनके शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वो कहीं प्रतिस्पर्धा में पिछड़ ना जाएं।

विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को समान तरीके से अंक देने के लिए क्या करेगी SSC :
हालांकि जिन अभ्यर्थियों के शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे गए हैं, उन्हें भी ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल SSC इस भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू करेगी और इस व्यवस्था के लागू होने के बाद यह सुनिश्चित होगा कि सभी शिफ्ट्स के अभ्यर्थियों को समान रूप से अंक मिले। आयोग ने इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि MTS भर्ती के लिए आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने के नाद नहीं होगा भेदभाव:
नॉर्मलाइजेशन की यह व्यवस्था लागू होने के बाद परीक्षा में सभी शिफ्ट्स के अभ्यर्थियों को समान रूप से अंक मिलेगा और किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव नहीं होगा।  दरअसल अलग अलग शिफ्ट्स में होने वाली परीक्षाओं में   मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है , ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से प्रतिस्पर्धा का मौका मिल सके।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे, SSC, बैंकिंग की भर्ती या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed