फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Exam 2021: The first phase of MTS exam will be completed soon, know how much category wise the scorer will get a chance to appear in the second phase exam-safalta

SSC MTS Exam 2021: MTS के पहले फेज की परीक्षा जल्द हो जाएगी पूरी, जानिए कैटेगरी वाइज कितना स्कोर करने वाले को मिलेगा दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का मौका

Sun, 31 Oct 2021 12:20 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 31 Oct 2021 12:20 PM IST
सार

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती  में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: The first phase of MTS exam will be completed soon, know how much category wise the scorer will get a chance to appear in the second phase exam-safalta
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा दो नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के लिए आयोग ने फरवरी में नोटिफिकेशन जारी किया था और इसके लिए लिखित परीक्षा पांच अक्टूबर से दो नवंबर के बीच आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हालांकि, SSC ने अभी तक इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या घोषित नहीं कि है, इसलिए इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यथियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या अभी तक नहीं कि गई है घोषित :

MTS भर्ती के लिए परीक्षा तो शुरू हो गई है, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल कितने रिक्त पदों को भरा जाएगा, इसकी घोषणा अभी नहीं कि गई है। गौरतलब है कि SSC अपनी कई भर्तियों में पदों की संख्या की घोषणा परीक्षा के बाद करता है। MTS की इस भर्ती में भी SSC रिक्त पदों के संख्या की घोषणा बाद में कर सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

सफल होने के लिए करना होगा इतना स्कोर : 

MTS की भर्ती 2 ऐज ग्रुप के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 18 से 25 वर्ष और 18 से 27 वर्ष की श्रेणी में होता है। इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 18 से 25 वर्ष उम्र की श्रेणी के लिए जनरल अभ्यर्थियों का कट ऑफ 85 से 90, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 72 से 77 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 65 से 70 के बीच रह सकता है। वहीं, 18 से 27 वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 80, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60 से 65 के बीच रह सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed