SSC MTS Exam 2021: इस तारीख को होगा SSC MTS एग्जाम, जानें अगले 3 महीने में कितनी परीक्षाओं का आयोजन करेगा SSC
SSC ने MTS समेत 4 भर्ती परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लाखों अभ्यर्थियों के इंतजार को खत्म करते हुए MTS समेत कई परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। SSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अगले 3 महीने में MTS समेत 4 अलग अलग परीक्षाओं का आयोजन आयोग द्वारा किया जाएगा। अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से MTS भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। MTS के इन पदों पर भर्ती के लिए फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था और परीक्षा जुलाई में होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आयोग को परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ा था। अगर आप भी MTS की इस भर्ती परीक्षा में या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को सब्सक्राइब कर लेनी चाहिए।
इस तारीख को होगा MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन :
SSC द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक MTS 2021 के लिए पेपर 1 का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
अगले 3 महीने में इन परीक्षाओं का आयोजन करेगा SSC :
SSC ने MTS के अलावा अगले 3 महीने तक आयोजित होने वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक CGL 2019 का स्किल टेस्ट 15 सितंबर और 16 सितंबर को होगा जबकि जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के पेपर-2 का आयोजन 26 सितंबर 2021 को होगा। इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड C व D भर्ती 2019 के लिए परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC की कई परीक्षाओं समेत UP SI, UPSSSC PET तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स तथा अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।