फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Exam 2021: minimum marks required for passing MTS exam, know last year exam analysis safalta

SSC MTS Exam 2021: MTS परीक्षा में सफल होने के लिए आपको कम से कम लाने होंगे इतने अंक, जानिए क्या कहता है अब तक के एग्जाम का विश्लेषण

Wed, 13 Oct 2021 09:44 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 13 Oct 2021 09:44 AM IST
सार

SSC MTS Exam 2021: SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS भर्ती के लिए परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और यह 2 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: minimum marks required for passing MTS exam, know last year exam analysis safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और यह 2 नवंबर तक चलेगी। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाती है। SSC ने MTS भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना फरवरी 2021 में जारी की थी।  इस अधिसूचना के मुताबिक इसकी परीक्षा जुलाई महीने में ही होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आयोग ने इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया था। अब महामारी का प्रकोप थमने के बाद इसकी परीक्षा पूरे देश में आयोजित की जा रही है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

सफल होने के लिए लाने होंगे इतने अंक :
MTS भर्ती के लिए अभी तक काफी शिफ्ट्स की परीक्षा हो चुकी है। अभी तक सम्पन्न हुए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें इजी और मॉडरेट श्रेणी के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस परीक्षा का कट ऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। अभी तक आयोजित हुई इस परीक्षा के प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 75 से 80 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 72 से 77 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 69 से 74 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 से 65 मार्क्स के बीच स्कोर करना होगा। 

विज्ञापन

इस पैटर्न पर हो रही है परीक्षा :
MTS के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा रहे हैं और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न, रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed