SSC MTS Exam 2021 : सेलेक्शन होने पर मिलेगी इतनी सैलेरी, तुरंत करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग इसके लिए जुलाई महीने में लिखित परीक्षा करएगा। SSC के कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षा 1 से 20 जुलाई तक हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज मिलेगा जिसमें मूल वेतन के साथ कई तरह के भत्ते भी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र कोरोना की वजह से घर में बंद हैं और किसी कोचिंग की मदद के बिना अपनी तैयारी जारी रखना चाहते हैं वो safalta.com की मदद से घर बैठ-बैठे भी पढ़ाई कर सकते हैं। अभी जुड़ने के लिए इस लिंक www.safalta.com/ssc-mts-detailed-batch-2021 पर क्लिक करें।
अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। इस खबर के ज़रिए आप भी इन नौकरियों में मिलने वाले वेतन की पूरी जानकारी समझ सकते हैं।
सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी (MTS ग्रेड पे- 1800)
टियर X शहर-
इन हैंड सैलरी- 20245
बेसिक पे- 18000, एचआरए- 4320, डीए- 0, टीए- 1350, टीए पर डीए- 0, ग्रॉस सैलरी- 23670, एनपीएस- 1800, सीजीएसएस- 125, सीजीईजीआईएस- 1500, कुल कटौती- 3425
टियर Y शहर
इन हैंड सैलरी- 18355
बेसिक पे- 18000, एचआरए- 2880, डीए- 0, टीए- 900, टीए पर डीए- 0, ग्रॉस सैलरी- 21780, एनपीएस- 1800, सीजीएसएस- 125, सीजीईजीआईएस- 1500, कुल कटौती- 3425
टीयर-Z शहर
इन हैंड सैलरी- 16915
बेसिक पे- 18000, एचआरए- 1440, डीए- 0, टीए- 900, टीए पर डीए- 0, ग्रॉस सैलरी- 20340, एनपीएस- 1800, सीजीएसएस- 125, सीजीईजीआईएस- 1500, कुल कटौती- 3425
परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस
पेपर-I
- परीक्षा 90 मिनट की होगी
- कुल 100 अंकों की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
- जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिक ऐप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे
- प्रत्येक टॉपिक से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे
SSC MTS पेपर- II
-SSC MTS पेपर- II 50 अंकों का होगा
- इसके लिए 30 मिनट का समय मिलेगा
इसमें लघु निबंध और पत्र लिखने होंगे।
कैसे करें तैयारी
अगर आप SSC MTS की एग्जाम की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप Safalta.com का खास SSC MTS Batch ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको मिलती है 140 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, 100 से अधिक पीडीएफ स्टडी मटिरियल जो आपकी तैयारी और भी पक्की करते हैं। साथ ही रेगुलर अपडेट पाने के लिए टेलिग्राम ग्रुप और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग की भी सुविधा। इसके अलावा करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए यूट्यूब चैनल पर क्लास भी मुहैया कराई जाती है। तो देर किस बात की अभी इस लिंक http://bit.ly/SAFALTA-APP पर क्लिक करें और घर बैठे करें परीक्षा की पूरी तैयारी करें।