फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS and Havaldar Exam date released on ssc.nic.in see detail here sarkari naukri

SSC MTS and Havaldar Exam: एसएससी ने जारी किया एमटीएस और हवलदार परीक्षा की तारीख, यहां देखें

Thu, 28 Apr 2022 06:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 06:51 PM IST
सार

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) (केवल हवलदार के पद के लिए) और एक डिस्क्रिप्टिव पेपर (पेपर- II) के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
SSC MTS and Havaldar Exam date released on ssc.nic.in see detail here sarkari naukri
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC MTS and Havaldar Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस शेड्यूल को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में इसकी पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

विज्ञापन

SSC MTS and Havaldar Exam: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक एमटीएस और हवलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई से 22 जुलाई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। उम्मीदवार प्रवेश पत्र या भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS and Havaldar Exam: इतने पदों पर होगी भर्तियां
एसएससी की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 7301 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) (केवल हवलदार के पद के लिए) और एक डिस्क्रिप्टिव पेपर (पेपर- II) के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

SSC MTS and Havaldar Exam: कैसे चेक करें शेड्यूल?

  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मल्टी टास्किंग स्टाफ  और हवलदार भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed