फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Admit Card 2022: Admit card has been released, know about some special rules applicable in this exam here-safalta

SSC MTS Admit Card 2022: एडमिट कार्ड हो गए हैं जारी, इस परीक्षा में लागू होने वाले कुछ विशेष नियमों के बारे में जानें यहाँ

Mon, 04 Jul 2022 01:13 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 04 Jul 2022 01:13 PM IST
सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
SSC MTS Admit Card 2022: Admit card has been released, know about some special rules applicable in this exam here-safalta
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पाँच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जानी है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तारीख और शहर से संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों के साथ हवलदार के 3602 पदों पर भी भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
SSC MTS सिलेबस 
SSC MTS सैलरी 
SSC MTS एलिजिबिलिटी 

परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही MTS भर्ती 2021 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इस भर्ती के टियर 1 की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस भर्ती के लिए CBT का आयोजन पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच कई शिफ्ट्स में किया जाना है, इसलिए इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होनी तय है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंग्लिश के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे। जबकि रीजनिंग सेक्शन में केवल नॉन वर्बल टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

क्या होगा एग्जाम पैटर्न :

हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उनका 0.25 मार्क्स काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed