फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2025 Additional Result out at ssc.gov.in; 542 Candidates Shortlisted For PET/PST

एसएससी: एमटीएस 2025 भर्ती का अतिरिक्त परिणाम हुआ जारी, हवलदार पद के फिजिकल के लिए 542 अभ्यर्थी चयनित

Wed, 07 Oct 2026 02:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Oct 2026 02:19 PM IST
सार

एसएससी ने एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2025 के तहत हवलदार पद के लिए अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। 727 अभ्यर्थियों के परिणाम पर दोबारा प्रक्रिया के बाद 542 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन
SSC MTS 2025 Additional Result out at ssc.gov.in; 542 Candidates Shortlisted For PET/PST
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2025 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने यह परिणाम 7 अक्तूबर 2026 को जारी किया। इससे पहले 3 अगस्त 2026 को हवलदार पद के लिए PET/PST में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

CAT के हस्तक्षेप के बाद 727 परिणामों पर हुई प्रक्रिया

इन 727 अभ्यर्थियों में से कुछ ने मामले को CAT की प्रधान पीठ (CAT-PB) के समक्ष उठाया। CAT-PB से मिली आंशिक राहत के अनुपालन में आयोग ने 727 अभ्यर्थियों के परिणाम को प्रोसेस करने का फैसला किया।

प्रक्रिया के बाद 727 में से 542 अभ्यर्थियों को हवलदार पद के PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, इन सभी 542 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल रोककर रखी गई है, क्योंकि इनके मामलों में संदिग्ध गतिविधियों/अनुचित साधनों से जुड़े पहलू सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अभ्यर्थियों का परिणाम सीलबंद कवर में

इन 542 अभ्यर्थियों के अलावा 727 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थियों को भी हवलदार पद के PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन 15 अभ्यर्थियों का परिणाम पुलिस जांच लंबित होने के कारण सीलबंद कवर में रखा गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस प्रकार हैं:
 

क्रमांक रोल नंबर
1 525270003112
2 525270007899
3 525270008299
4 525270004198
5 525270008072
6 525270008311
7 525270004738
8 525270008265
9 525270018335
10 525270005702
11 525270008275
12 525270019620
13 525270007221
14 525270008280
15 525270043303

 

 

विज्ञापन

बाकी नियम और शर्तें पहले जैसी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 3 अगस्त 2026 को जारी परिणाम से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। हवलदार पद के लिए PET/PST भर्ती प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण है। हवलदार पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed