फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2024 Registration window open now, Apply for 8326 vacancies at ssc.nic.in, Check latest updates here

SSC MTS Registration 2024: मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 8000+ पदों पर बंपर भर्ती, अभी करें यहां से आवेदन

Fri, 28 Jun 2024 05:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Jun 2024 05:12 PM IST
सार

SSC MTS Registration 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC MTS 2024 Registration window open now, Apply for 8326 vacancies at ssc.nic.in, Check latest updates here
SSC MTS Registration 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

SSC MTS Registration 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो अब खोल दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 है। 

विज्ञापन


कंप्यूटर आधारित परीक्षा अस्थायी रूप से अक्टूबर-नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। 

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 8,326 पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 4887 रिक्तियां एमटीएस पदों के लिए और 3439 सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार पदों के लिए निर्धारित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती अभियान में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा  
  • एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
  • हवलदार पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 
उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD), और पूर्व सैनिक (ESM) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।  शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2024 है।

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में, फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें। 
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed