फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc mts 2022 registartion last date extended know how to apply online at ssc.nic.in

SSC MTS 2022 Last Date Extended: एसएसी ने बढ़ाई एमटीएस के आवेदन की आखिरी तारीख, यह है लास्ट डेट

Fri, 17 Feb 2023 08:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 17 Feb 2023 08:47 PM IST
सार

SSC MTS 2022 Registration: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 को खत्म हो रही थी।

विज्ञापन
ssc mts 2022 registartion last date extended know how to apply online at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS 2022 Registration Last Date Extended: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब इसे 24 फरवरी 2023 तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

पात्र उम्मीदवार, जिन्होंने एसएससी एमटीएस 2022 के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण विवरण

एसएससी एमटीएस 2022 भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के कुल 12523 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। संशोधित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं समय 24 फरवरी, प्रातः 11 बजे तथा ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि एवं समय 26 फरवरी, रात्रि 11 बजे तक है। साथ ही चालान जनरेट करने की आखिरी तारीख भी 26 फरवरी 2023 है। चालान से भुगतान की आखिरी तारीख 27 फरवरी है।
विज्ञापन

SSC MTS भर्ती 2022 में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं :- 
  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें और खुद को पंजीकृत करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एसएससी एमटीएस 2022 भर्ती के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पूछे गए विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed