{"_id":"601922c39412e40c6d524a62","slug":"ssc-mts-2020-notification-postponed-to-february-5-and-check-official-notice-on-ssc-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC MTS 2020: 5 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना, पढ़िए आधिकारिक नोटिस","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC MTS 2020: 5 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना, पढ़िए आधिकारिक नोटिस
Tue, 02 Feb 2021 03:33 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
ssc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC MTS 2020: कर्मचारी चयन आयोग अब एसएससी एमटीएस ( SSC MTS 2020) अधिसूचना 5 फरवरी को जारी करेगा। पहले यह अधिसूचना आज यानी कि 2 फरवरी को जारी होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित करके 5 फरवरी के लिए शेड्यूल कर दिया गया है। मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2020 की अधिसूचना अब 5 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर इससे संबंधित ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं।
विज्ञापन
SSC MTS 2020 नोटिफिकेशन के पहले 2 फरवरी को जारी होने की संभावना थी। 29 जनवरी को कर्मचारी चयन आयोग के नोटिस में यह बात कही गई थी। लेकिन अब 5 फरवरी को जारी होगा। इस नोटिस में SSC MTS 2020 परीक्षा पेपर- II की तारीख की घोषणा होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 2019 में 10000 पदों के लिए मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती हुई थी। लगभग 38 लाख उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। एसएससी एमटीएस भर्ती गैर-तकनीकी पदों जैसे कि चपरासी, सफाईवाला, जमादार, जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर आदि के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास मांगी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विज्ञापन