फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT, je 2019 notification available soon know more details

SSC JE, JHT 2019: परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 29 Jul 2019 02:49 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 29 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
SSC JHT, je 2019 notification available soon know more details

कर्मचारी चयन आयोग, जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी करेगा। आयोग ने, इस सप्ताह के रोजगार समाचार में एक छोटा नोटिस जारी किया था, जिसमें रिलीज की तारीख दी गई थी। जो उम्मीदवार नोटिस की जांच करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


जो लोग जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उन्हें बता दे कि जरूरी योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अगर जूनियर हिंदी अनुवादक के पद की बात की जाए तो बता दें कि जो उम्मीदवार जेएचटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास हिंदी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा अधिकांश विभागों के लिए 32 वर्ष और जूनियर हिंदी अनुवादक के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हिंदी अनुवादक की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (पेपर I और पेपर II) और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। दोनों पेपरों के अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। बता दें, पेपर I में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय शामिल होंगे और पेपर- II में अनुवाद और निबंध होंगे।

ये भी पढ़ें- कहां से आए बाघ और कैसे तय करते हैं इलाका? ऐसी जानकारियां जो आपने कहीं पढ़ी नहीं होंगी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed