फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT 2023 exam on 16 October, know the guidlines, marking scheme and list of documents required

SSC JHT Exam 2023: जूनियर हिन्दी अनुवादक की परीक्षा कल, परीक्षा केन्द्र पर जरूर साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

Sun, 15 Oct 2023 06:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 06:37 PM IST
सार

SSC JHT Exam 2023: एसएससी जूनियर हिन्दी अनुवादक की परीक्षा कल आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार नीचे पेपर पैटर्न, मार्किंग स्कीम और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC JHT 2023 exam on 16 October, know the guidlines, marking scheme and list of documents required
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JHT Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग, कल जूनियर हिंदी अनुवादक परीक्षा आयोजित करेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी कल परीक्षा देने जाने के लिए घर से निकलने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ें।

विज्ञापन

पेपर पैटर्न

परीक्षा में 200 अंकों के दो पेपर होंगे। कंप्यूटर आधारित पेपर 1 में दो खंड होंगे- सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी। प्रत्येक सेक्शन में एक-एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर II वर्णनात्मक अनुवाद और निबंध पर आधारित होगा। यह 200 अंकों का होगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि पेपर I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को नार्मलाइज किया जाएगा, जिसका उपयोग अंतिम योग्यता और कट-ऑफ निर्धारित करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

SSC JHT Answer Key 2023: आंसर-की कब आएगी?

परीक्षा के बाद आयोग जेएचटी 2023 पेपर I की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी देख सकते हैं और प्रति प्रश्न 100 रुपये के नॉन-रिफंडेबल भुगतान पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

SSC JHT 2023: साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को कम से कम दो पासपोर्ट आकार के हालिया रंगीन फोटो और एक मूल वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ प्रवेश पत्र ले जाना होगा। बाद वाले की जन्मतिथि एडमिट कार्ड पर छपी हुई होनी चाहिए। 

उम्मीदवार फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र ले जा सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड आदि। यदि फोटो आईडी कार्ड पर जन्मतिथि मुद्रित नहीं है तो उम्मीदवार को अपनी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में एक अतिरिक्त मूल दस्तावेज ले जाना होगा।

SSC JHT 2023: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, 'region' लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed