फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE recruitment 2020: Applications open, salary up to Rs 1.12 lakh

SSC JE recruitment 2020: परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल

Sat, 03 Oct 2020 11:08 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 03 Oct 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
SSC JE recruitment 2020: Applications open, salary up to Rs 1.12 lakh
प्रतिकात्मक तस्वीर

SSC JE recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मात्रा सर्वेक्षण एवं कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों के लिए मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 30 अक्तूबर तक चलेगी। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर रात साढ़े ग्यारह बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में एसएससी ने एक आधिकारी अधिसूचना भी जारी की है, जिसे अभ्यर्थी ssc.nic.in के जरिए देख सकते हैं।

विज्ञापन


 

जो उम्मीदवार चालान के जरिए  भुगतान करना चाहते हैं, वे 3 नवंबर तक भुगतान कर सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन भुगतान करने की तारीख 1 नवंबर तक रखी गई है। इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित पेपर1 परीक्षा 23 मार्च और 25 मार्च 2021 के बीच आयोजित होगी। पेपर II परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है, क्योंकि कंप्यूटर आधारित पेपर पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। दो साल का कार्य अनुभव और तीन वर्षी़ डिप्लोमा होना चाहिए। इन योग्यताओं को रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में पेपर- I कंप्यूटर-आधारित होगा, जिसमें उम्मीदवारों से एक-एक अंक के 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके उत्तर अभ्यर्थियों को दो घंटे में देना होगा। पेपर-2 में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे। जो कि 50-50 अंकों के होंगे।

ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed