फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2020 Final Result Declared at ssc.nic.in know how to check it here sarkari result

SSC JE Final Result: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 21 May 2022 03:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 21 May 2022 03:57 PM IST
सार

SSC JE Final Result: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती में सफल और विफल उम्मीदवारों की डिटेल्ड मार्कशीट 31 मई, 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से 20 जून, 2022 तक चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
SSC JE 2020 Final Result Declared at ssc.nic.in know how to check it here sarkari result
SSC JE Result 2020 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC JE Result 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) भर्ती परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SSC JE Result 2020: इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती में सफल और विफल उम्मीदवारों की डिटेल्ड मार्कशीट 31 मई, 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से 20 जून, 2022 तक चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JE Result 2020: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
एसएससी की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार जूनियर इंजीनियर भर्ती में कुल 800 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 541 उम्मीदवारों का चयन सिविल इंजीनियरिंग और 259 उम्मीदवारों का चयन मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के लिए हुआ है। इससे पहले एसएससी ने 25 फरवरी, 2022 को इस भर्ती के लिए आयोजित पेपर-2 का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में 194 उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग और 594 उम्मीदवार इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए चयनित हुए थे। इन सभी को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। 

विज्ञापन

कैसे चके करें अपना परिणाम?

परिणाम चेक करने के लिए बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed