फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Result 2021: Result may be released soon-safalta

SSC GD Result 2021: जल्द ही जारी हो सकता है रिजल्ट, किस सुरक्षा बल में जाने के लिए करना होता है सबसे अधिक स्कोर और कितना रह सकता है ओवरऑल कट ऑफ, जानें यहाँ

Thu, 30 Dec 2021 08:51 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 30 Dec 2021 08:51 AM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
SSC GD Result 2021: Result may be released soon-safalta
SSC GD - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। SSC ने अभी तक इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में कोई सूचना तो नहीं जारी की है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC इस भर्ती के लिए रिजल्ट अगले साल की शुरुआत में जारी कर सकती है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की 24 दिसंबर को जारी कर दी है और अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर तक इस पर आपत्ति मांगी है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

किस सुरक्षा बल में जाने के लिए करना होगा सबसे अधिक स्कोर :

25,271 पदों पर होने वाली भर्ती में BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय यह सुविधा दी गई थी कि वो अपने पसंद के फोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को इन सुरक्षाबलों में प्रवेश तभी मिलेगा जब वो उस फ़ोर्स के कट ऑफ स्कोर को पार कर लें। GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियो में सबसे अधिक कट ऑफ NIA के लिए और फिर उसके बाद SSF के लिए गया था। हालांकि, इस बार NIA के लिए इस भर्ती में कोई भी सीट नहीं है, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि सबसे अधिक कट ऑफ SSF में शामिल होने के लिए रह सकता है।

विज्ञापन

कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में कट ऑफ स्कोर का पिछली भर्ती के कट ऑफ स्कोर के तुलना में अधिक होना तय माना जा रहा है। दरअसल इस बार की भर्ती में जहाँ रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में आधे से भी कम है, वहीं इस परीक्षा में 78 से 83 प्रतिशत प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 78 से 83, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73 से 78, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63 से 68 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC GD परीक्षा पास करने के लिए किस कैटेगरी के अभ्यर्थी को लाने होंगे कितने अंक

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed