फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2022: 3 years relaxation in age limit, know whether this relaxation be applicable-safalta

SSC GD 2022 : उम्र सीमा में मिली 3 साल की छूट, जानें क्या यह छूट सभी कैटेगरी पर होगी लागू

Fri, 04 Nov 2022 05:05 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 05:05 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2022: 3 years relaxation in age limit, know whether this relaxation be applicable-safalta
ssc gd 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। SSC ने इस भर्ती के लिए 27 अक्तूबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया है और इसी दिन से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। SSC ने इस बार GD कॉन्स्टेबल के साथ NCB में सिपाही के पदों पर भी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी ई बुक्स 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

उम्र सीमा में मिली है तीन साल की छूट :

SSC ने इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को जबरदस्त खुशखबरी दी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 18 से 23 साल के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है और आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलता है। लेकिन SSC ने कोरोना महामारी की वजह से इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में अभ्यर्थियों को छूट देने का ऐलान किया है। आयोग ने सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में तीन साल का छूट देने का ऐलान किया है। इसलिए आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में उनकी कैटेगरी के अनुसार पहले से मिलने वाली छूट के साथ तीन साल की इस छूट का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

क्या है CBT का पैटर्न :

इस भर्ती के लिए होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थियों को CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed