फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: Will SSC give relaxation in age limit, if relaxation is not given then many candidates will lose their chance to apply-safalta

SSC GD Recruitment 2021: क्या SSC देगी उम्र सीमा में छूट, अगर नहीं मिली छूट तो कई अभ्यर्थी खो देंगे आवेदन का मौका

Wed, 21 Jul 2021 05:40 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 21 Jul 2021 05:40 PM IST
सार

SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। 2018 के बाद 2021 में ये भर्ती आई है जिस वजह से ओवर ऐज हुए अभ्यर्थी उम्र सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: Will SSC give relaxation in age limit, if relaxation is not given then many candidates will lose their chance to apply-safalta
ssc constable gd - फोटो : safalta

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया तो शुरू हो गई है। लेकिन आयोग द्वारा इस भर्ती में आयु सीमा में छूट ना देने की वजह से कई अभ्यर्थियों का GD कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने का सपना अधूरा रह सकता है। गौरतलब है कि आयोग ने 2018 के बाद सीधे 2021 में GD कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस वजह से कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं और अब उनके द्वारा उम्र सीमा में छूट देने की मांग की जा रही है। SSC ने GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू की है जो 31 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप भी GD भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इस परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

क्या है अभ्यर्थियों की मांग :

SSC GD 2021 भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2021 तक 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। दरअसल SSC ने GD कांस्टेबल की यह भर्ती 2018 के बाद पहली बार निकाली है और इस वजह से कई अभ्यर्थियों की आयु निश्चित सीमा से अधिक हो गई है। इस वजह से अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए। अभ्यर्थियों की मांग है कि इस भर्ती के लिए जो अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष है उसे और बढ़ाया जाए। अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि SSC की गलती की वजह से कई छात्र फॉर्म भरने से चूक रहे हैं इसलिए SSC अगर उम्र सीमा नहीं बढ़ा सकती तो उसे उम्र सीमा के मापन के लिए निश्चित की गई 1 अगस्त 2021 की तारीख के बदले 1 अगस्त 2020 से उम्र जोड़नी चाहिए।

विज्ञापन

इन पदों पर निकली हैं भर्तियां : 

SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटफिकेशन के मुताबिक इस बार BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,  असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

देश में दिन प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है और इस वजह से परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा भी खूब बढ़ी है। अगर आप चाहते हैं कि आप सरकारी नौकरी करें तो बाकी अभ्यर्थियों से आगे रहने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, UP SI, SBI क्लर्क समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है जिनसे जुड़कर आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed