SSC GD Recruitment 2021: भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में क्या है अंतर, दोनों करते हैं देश की सुरक्षा फिर भी एक दूसरे से कैसे अलग हैं ये दोनों
SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी देश की सेवा करना हर इंसान का मकसद होता है और इसको लोग कई तरह से पूरा करते हैं। हालांकि, हमारे देश के सीमाओं की सुरक्षा करना और देश को भीतर से सुरक्षित रखने का काम हमारे सैन्यबलों के जवान, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान और पुलिस के जवान करते हैं। अर्द्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अभी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा निकाली गई जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिये केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच परीक्षा आयोजित की जानी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में क्या है अंतर :
GD भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी और भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी, दोंनो जरूर यह सोचते होंगे कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में क्या अंतर है। अभ्यर्थियों को यह जान लेना चाहिए कि भारतीय अर्धसैनिक बलों और भारतीय सेना दोनों का काम देश की सुरक्षा करना है। लेकिन , दोनों बलों को अलग अलग परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। भारतीय सेना जहाँ रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती है, तो वहीं अर्धसैनिक बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। गौरतलब है कि भारतीय सेना के अंतर्गत आर्मी, नेवी, और एयरफोर्स आते हैं और अर्धसैनिक बलों में BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF जैसे सुरक्षाबल आते हैं।
क्या है दोनों का कार्यक्षेत्र :
भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में सबसे मूल अंतर यह है कि भारतीय सेना देश के बाहरी खतरों से निपटने के लिए होती है और इसे आंतरिक मोर्चों पर बिना किसी असाधारण परिस्थिति के तैनात नहीं किया जाता है। वहीं, अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती देश के अंदर के खतरों जैसे कि नक्सल समस्या, महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा, वीआइपी सिक्योरिटी या अन्य आंतरिक मोर्चो पर किया जाता है। हालांकि, अर्धसैनिक बलों के अंतर्गत आने वाले BSF और ITBP जैसे बलों को सीमा सुरक्षा में भी तैनात किया जाता है। लेकिन, इनकी नियुक्ति सिर्फ पीस (शांति) एरिया में होती है, यानी जहाँ पर शांति हो और युद्ध ना चल रहा हो।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।