फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: Number of seats halved from last time, can SSC increase the number of posts-safalta

SSC GD Recruitment 2021: पिछली बार से आधी हुई सीटों की संख्या, क्या SSC कर सकता है पदों की संख्या में वृद्धि

Tue, 20 Jul 2021 06:15 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 20 Jul 2021 06:15 PM IST
सार

SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती के अपेक्षा कम होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: Number of seats halved from last time, can SSC increase the number of posts-safalta
ssc constable gd - फोटो : safalta

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन तो जारी कर दिया है लेकिन पिछली बार की अपेक्षा इस बार सीटों की संख्या काफी कम होने से अभ्यर्थी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। दरअसल SSC की इस भर्ती में सीटों को संख्या पिछली GD भर्ती की तुलना में आधे से भी कम है। SSC ने इस बार GD की 25,271 पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली बार की तुलना में घटी है सीटों की संख्या :

SSC ने GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए जो नोटफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक कांस्टेबल के 25,271 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। SSC ने इस बार 25,271 पदों पर भर्तियां तो निकाली हैं लेकिन इस बार सीटों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में आधे से भी कम हैं। दरअसल SSC ने पिछली GD भर्ती में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थीं और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी।

विज्ञापन

क्या बढ़ सकती है सीटों की संख्या :

SSC द्वारा इतने कम सीटों पर भर्ती निकालने से अभ्यर्थी काफी उदास हैं और वे उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद SSC पदों की संख्या में वृद्धि करे। दरअसल SSC ने 2018 के बाद GD कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां नहीं निकाली थी इसलिए अभ्यर्थियों को उम्मीद थी की SSC इस बार पिछली भर्ती से भी ज्यादा सीटों पर भर्तियां करेगी। लेकिन पदों की संख्या कम होने से अभ्यर्थियों को निराशा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी उम्मीद लगा रहे हैं कि SSC सीटों की संख्या में वृद्धि कर सकता है। अभ्यर्थियों द्वारा ऐसा सोचने की एक मुख्य वजह यह है कि SSC ने इस बार CRPF के एक भी पदों पर भर्ती नहीं निकाली है जबकि हर बार इसके लिए वैकेंसी जरूर निकलती है। साथ ही SSC ने आधिकारिक नोटिस में भी लिखा है कि पदों की संख्या में वृद्धि या कटौती की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थी यह उम्मीद लगा रहे हैं कि SSC शायद पदों की संख्या में वृद्धि करें।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। साथ ही साथ आप सफलता ऐप को डाउनलोड करके  UPSSSC PET, यूपी SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाये जा रहे कोर्सेस को भी ज्वॉइन कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed