फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SSC GD Recruitment 2021: Examination will be held from November 16 to December 15, so many candidates can be declared successful in the first phase examination-safalta

SSC GD Recruitment 2021: 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगी परीक्षा, पहले चरण की परीक्षा में इतने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल घोषित

Fri, 17 Sep 2021 12:32 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 17 Sep 2021 12:32 PM IST
सार

GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET और PST के लिए बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: Examination will be held from November 16 to December 15, so many candidates can be declared successful in the first phase examination-safalta
ssc constable gd - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कांस्टेबल मिलने वाले हैं। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां कर रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। SSC ने इस भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे थे। गौरतलब है कि इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को BSF, ITBP, CISF तथा अन्य केंद्रीय सुरक्षाबलों में कांस्टेबल के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में सफल होकर इन सुरक्षाबलों में शामिल होना चाहते हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC GD FREE EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

16 नवंबर से प्रारंभ होगी लिखित परीक्षा :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे PET, PST और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। हालांकि लिखित परीक्षा को छोड़कर अन्य परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होंगी। 

विज्ञापन

पहले चरण की परीक्षा में इतने अभ्यर्थी हो सकते हैं सफल घोषित :

GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि रिक्तियों की संख्या सिर्फ 25,271 है, इसलिए SSC बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में ही बाहर करेगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के सिर्फ 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। हालांकि SSC कितने अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित करेगा, यह पूर्ण रूप से SSC के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 ये भी पढ़ें: SSC GD परीक्षा में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं

 

सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच में क्या है खास :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच शुरू किया गया है। इस बैच से जुड़ने वाले अभ्यर्थियों को 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 60 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। अभ्यर्थी इस स्पेशल बैच से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री करेंट अफेयर्स, मॉक-टेस्ट्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed