{"_id":"61545f578ebc3e334e1d291e","slug":"ssc-gd-examination-2021-gd-recruitment-process-posted-under-the-security-of-the-prime-minister-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Examination 2021: GD भर्ती प्रक्रिया में सफल होने पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी हो सकते हैं तैनात, जानें क्या है नियुक्ति प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Examination 2021: GD भर्ती प्रक्रिया में सफल होने पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी हो सकते हैं तैनात, जानें क्या है नियुक्ति प्रक्रिया
Wed, 29 Sep 2021 06:13 PM IST
सोनिया चौहान
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: सोनिया चौहान
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:13 PM IST
सार
SSC GD Examination 2021: SSC द्वारा GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होने का भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
ssc constable gd
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए GD कॉन्स्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को BSF, CISF, ITBP जैसे अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त किया जाता है। SSC ने इस बार कुल 22,794 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इसके लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी हो सकते हैं तैनात
GD कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होने का भी अवसर मिल सकता है। दरअसल भारत मे प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के हाथों में होता है और इसमें किसी भी अधिकारी या जवान की नियुक्ति के लिए सीधे भर्ती नहीं निकाली जाती है। इस विशिष्ट बल में अफसर रैंक पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के अफसरों को और अन्य रैंकों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत जवानों और अफसरों को ही भर्ती किया जाता है। इसलिए अगर आप GD कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होकर इन अर्धसैनिक बलों में शामिल होते हैं, तो आपको भी SPG में सेवा देने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
SSC Static GK Questions: ऐसे सवाल पूछे गए हैं, क्या आपको इसका उत्तर पता है
विज्ञापन
कैसे होता है चयन
SPG में भर्ती के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उपरोक्त विभागों में रिक्त पदों की लिस्ट भेजी जाती है और फिर संबंधित विभाग के जवान आवेदन करते हैं। इन विशिष्ट बल में शामिल होने की चयन प्रक्रिया बेहद ही कठिन है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले पर्सनल इंटरव्यू , फिर साइको टेस्ट और आखिर में फिजिकल टेस्ट से गुजरना होता है। इस भर्ती में पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन भी IPS अधिकारियों के पैनल के समक्ष होता है। विभिन्न सुरक्षाबलों में से जवानों के चुने जाने के बाद उन्हें 6 महीने की बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरना होता है। जो जवान इस ट्रेनिंग में सफल हो पाते हैं, उन्हीं जवानों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होने का मौका मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।