फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2022:Commission has released this update for the candidates,know all syllabus exam pattern-safalta

SSC GD Exam 2022 : उम्मीदवारों के लिए आयोग ने जारी किया ये अपडेट, जानिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Tue, 27 Dec 2022 11:34 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 27 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

एसएससी जीडी परीक्षा 2022 का 10 जनवरी 2023 से आयोजन शुरू किया जाएगा। बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, असम राइफल्स समेत एनसीबी में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक 30 लाख से अधिक उम्मीदवार एक माह तक चलने वाली इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो सफलता के SSC GD Video Course के जरिए परीक्षा का रिवीजन कर सकते हैं। परीक्षा को क्रैक करने की टिप्स और ट्रिक्स जान सकते हैं। यहां जानिए एसएससी ने उम्मीदवारों के लिए जो बड़ा अपडेट जारी किया है।  
 

विज्ञापन
SSC GD Exam 2022:Commission has released this update for the candidates,know all syllabus exam pattern-safalta
एसएससी जीडी परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जनरल ड्यूटी (GD) परीक्षा का 10 जनवरी 2023 से आयोजन शुरू किया जाएगा। बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, असम राइफल्स समेत एनसीबी में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक 30 लाख से अधिक उम्मीदवार एक माह तक चलने वाली इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे। बदले हुए पैटर्न पर आयोजित की जा रही ये परीक्षा क्रैक करना उम्मीदवारों के लिए आसान नहीं होगा। अगर आप भी एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के SSC GD Course की मदद ले सकते हैं। एसएससी जीडी कोर्स के जरिए आप दिल्ली के एक्सपर्ट्स के निर्देशन में कम समय में पूरे सिलेबस का आसानी से रिवीजन कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। जिसमें उम्मीदवारों के एप्लीकेशन स्टेटस को जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन स्टेटस एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर सकता है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी ई बुक 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

जानें कोर्स में क्या है खास  

  • 80 से अधिक घंटे का वीडियो कोर्स 
  • 50 से अधिक स्टडी मटीरियल पीडीएफ 
  • परीक्षा में सफलता पाने के टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी  
  • रेगुलर टॉपिक टेस्ट और मॉक टेस्ट  
  • एसएससी जीडी परीक्षा के लिए तैयार करने वाला प्रक्टिस कोर्स  
  • क्विक रिवीजन के लिए रिकॉर्डेड बैकअप  

एसएससी जीडी परीक्षा का सिलेबस 

  • जनरल नॉलेज सेक्शन: भारत और उसके पड़ोसी देश, खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक दृश्य, सामान्य राजनीति, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान, सामान्य विज्ञान इत्यादि। 
  • विज्ञापन
  • प्रारंभिक गणित सेक्शन: संख्या प्रणाली/पद्धति, संपूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न, मौलिक अंकगणित, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, क्षेत्रमिति, समय और दूरी, अनुपात और समय, समय और काम आदि। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रीजनिंग सेक्शन: उपमा, समानताएं और भेद, स्थानिक दृश्यावलोकन, स्थानिक उन्मुखीकरण, भेदभाव, अवलोकन, रिश्ते की अवधारणा, अंकगणितीय तर्क और आलंकारिक वर्गीकरण, अंकगणित संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला, दृश्य स्मृति, कोडिंग और डिकोडिंग आदि। 
  • हिंदी सेक्शन: वर्तनी की सामान्य अशुद्धियां तथा शब्दों के शब्द रूप, शब्दों के बहुवचन, किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन, मुहावरा व उनका अर्थ, अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप, विलोमार्थी शब्द, समानार्थी व पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ, संधि विच्छेद, क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना, रचना एवं रचयिता आदि। 
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट: इसके फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा। जबकि, महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा। वहीं पुरुषों का सीना 80 सेंटीमीटर और फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। इसके अलावा PET के दौरान उम्मीदवारों की ऊंचाई का भी मापन किया जाएगा। जिसके बाद चिकित्सा परीक्षा (DME) उत्तीर्ण करनी होगी।  

एसएससी जीडी 2022 में मार्किंग पैटर्न  

इस वर्ष 4 सेक्शन में होने जा रही एसएससी जीडी परीक्षा में केवल 80 सवाल पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के 80 सवालों के लिए 160 पूर्णांक रखा गया है। वहीं गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काट लिया जाएगा। जबकि पहले 100 सवाल, 100 अंक 90 मिनट 0.25 अंक निगेटिव मार्किंग पर कटते थे। लेकिन इस बार एसएससी ने पूरा पैटर्न बदल दिया है।  

क्या बढ़े हुए पदों से कम होगी प्रतिस्पर्धा  

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिनों में जो भर्ती पदों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका एसएससी जीडी परीक्षा की कटऑफ पर असर पड़ेगा। क्योंकि इस वर्ष 30 लाख के आसपास आवेदक एसएससी जीडी परीक्षा दे सकते हैं। जिसके बाद कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल सकती है।   

आगे पढ़ें 

इस पैटर्न पर आधारित होगी परीक्षा...

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CTET, NDA, SSC GD समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

SSC द्बवारा आयोजित की जा रही जीडी भर्ती परीक्षा में बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, असम राइफल्स समेत एनसीबी में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक 30 लाख से अधिक उम्मीदवार एक माह तक चलने वाली इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

एसएससी जीडी भर्ती के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

SSC GD Exam 2022 के लिए आयोग जनवरी के पहले हफ्ते तक एडमिट कार्ड जारी कर देगा। 

एसएससी जीडी परीक्षा में कितने उम्मीदवार भाग लेते हैं ?

SSC GD भर्ती में प्रति वर्ष 30 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। 

एसएससी जीडी 2022 परीक्षा को कितने पद भरने के लिए आयोजित कर रहा है ?

SSC GD भर्ती 2022 के जरिए 45284 पदों को भरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed