SSC GD Exam 2021: SSC GD की अब तक हुई परीक्षाओं में पूछे गए हैं ये सवाल, तुरंत कर लीजिए इनकी प्रैक्टिस
SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 16 नवंबर से शुरू हुई लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को खत्म होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं।
विस्तार
केन्द्रीय कर्मचारी आयोग (SSC) द्वारा अर्धसैनिक बल के 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर से लिखित परीक्षा शुरू हो चुके हैं। कई चरणों में हो रही ये परीक्षा 15 दिसंबर को खत्म होगी। आयोग द्वारा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। अब तक इस एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों के अनुभव के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस परीक्षा में विज्ञान और इतिहास से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए हैं। ऐसे में सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों की एक सीरीज तैयार की है जिसमें अभी तक हुई परीक्षाओं के साथ ही पिछली GD भर्ती की लिखित परीक्षा में भी पूछे गए सवालों को शामिल किया गया है। अभ्यर्थी इस निशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज को दिए गए लिंक की मदद से FREE Current Affairs - Download Now हासिल कर सकते हैं। इसकी मदद से बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी फ्री में तैयारी कर सकते हैं
ये हैं परीक्षा के लिए बेहद जरूरी सवाल
1. सबसे छोटा महासागर कौन सा है?
उत्तर. आर्कटिक महासागर।
2. जिला कलेक्टर का पद कब बनाया गया?
उत्तर. 1772।
3. B.C.G के टीके में ‘C’ शब्द का क्या अभिप्राय है?
उत्तर. कैल्मेट।
4. गुरुजल का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर. D2O।
5. अर्थशास्त्र मानव निर्मित उत्पादन उपकरण को किस रूप में वर्गीकृत करता है?
उत्तर. पूंजी।
6. भौतिक राशि है?
उत्तर. लंबाई।
7. शेरशाह की महानता किसमें निहित है?
उत्तर. 42 सरकारों में विभाजित कर एक शक्तिशाली और मजबूत प्रशासन व्यवस्था की स्थापना ।
8. नकदी रिजर्व अनुपात किसका उपकरण है?
उत्तर. नकद आरक्षी अनुपात।
9. कृषि से भारतीय औधयोगिक विकास का बढ़ावा किस प्रकार मिलता है?
उत्तर. कच्चा माल, विक्रय बाजार व श्रमिकों का विकास।
10. आवर्त सारणी में कितने समूह होते हैं?
उत्तर. 18 समूह और 7 आवर्त हैं।
इन सर्टिफिकेट के लिए दिए जाएंगे एक्स्ट्रा अंक
इस भर्ती में आवेदन करने वाले जिन उम्मीदवारों के पास नेशनल कैडेट कॉर्प के सफल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र होगा, उन्हें परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके लिए NCC-A सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में दो प्रतिशत अतिरिक्त अंक मिलेंगे तो वहीं NCC-B प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी को तीन प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास NCC-C सर्टिफिकेट होगा, उन्हें एग्जाम में पांच प्रतिशत नंबर अधिक मिलेंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC-GD भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कितने चरणों में पूरी होगी भर्ती
एसएससी GD भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
सफलता के साथ करें पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास बैच और फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं