फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD: Everything changed from question number to paper timing, know how the exam will be now-safalta

SSC GD : प्रश्न संख्या से लेकर पेपर टाइमिंग तक बदला सब कुछ, जानिए अब कैसे होगी परीक्षा

Fri, 04 Nov 2022 07:06 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

SSC GD परीक्षा 2022 के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आवेदन 24,369 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस वर्ष आयोग ने परीक्षा में प्रश्न संख्या, पेपर टाइमिंग से लेकर बहुत कुछ बदल दिया है। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 का आय़ोजन जनवरी 2023 में कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
SSC GD: Everything changed from question number to paper timing, know how the exam will be now-safalta
एसएससी जीडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सशस्त्र बलों में कांस्टेबल, एसएसएफ, राइफलमैन, असम राइफल्स, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पदों पर ज्वाइन करने के इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग(SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी ने इस वर्ष 24,369 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन किए जा सकते हैं। एसएससी जीडी परीक्षा 2018 के लिए 52 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। फरवरी-मार्च 2019 में आयोजित हुई इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। वहीं साल एसएससी जीडी परीक्षा 2022 के लिए भी 40 लाख से ज्यादा आवेदन आने की संभावना है। परीक्षा के बदले पैटर्न और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अभ्यर्थियों के लिए तैयारी करना आसान नहीं है। इसलिए अगर आप भी एसएससी जीडी परीक्षा 2022 के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरु किए गए SSC GD Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। सफलता की अनुभवी फैकल्टी द्वारा एसएससी जीडी के महत्वपूर्ण प्रश्नों के अभ्यास से लेकर नए पैटर्न के आधार पर परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। पिछली बार इसी बैच की मदद से कई अभ्यर्थियों ने सरकारी नौकरी के सपने को साकार किया था।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी ईबुक्स 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 

जानिए परीक्षा में क्या हुआ है बदलाव 

आयोग ने इस बार एसएससी जीडी परीक्षा का पूरा पैटर्न ही बदल दिया है। एसएससी जीडी परीक्षा में पहले 100 प्रश्न पूछे जाते थे लेकिन अबकी बार केवल 80 सवाल ही अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे। पहले जहां हर सवाल एक अंक का होता था वहीं अब हर सवाल 2 अंक का होगा। पहले यह पेपर डेढ़ घंटे में लिया जाता था। लेकिन बदले हुए पैटर्न में इसे एक घंटे में ही देना होगा। सवाल संख्या अधिक होने पर प्रति गलत उत्तर 0.25 अंक निगेटिव मार्किंग थी लेकिन अब प्रति गलत उत्तर के लिए 0.50 निगेटिव अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा इस वर्ष आयोग ने कोरोना की वजह से हर वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट भी दी है। 

विज्ञापन

SSC GD ने बीते वर्षों में इतने पदों पर निकाली वैकेंसी 

वर्ष  पद
2022 24,369 भर्ती प्रक्रिया जारी 
2021 25,271
2018 60,210
2017 57,000 तकरीबन
2015 62,300

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed