SSC GD Constable Recruitment 2021: GD कॉन्स्टेबल का नोटिफिकेशन हो गया जारी, सेना में भर्ती होने की शुरू करें तैयारी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सिपाही GD भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी ने 25 हजार से भी ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के हजारों युवाओं का भारतीय सेना के अर्द्धसैनिक बल में शामिल होने का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जिसकी सूचना स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। कुल 25,271 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं जिसमें BSF, CPRF, CISF, NIA, AR, SSB, ITBP, SSF शामिल हैं। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए या आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा जीडी कॉन्स्टेबल की तैयारी के लिए आप सफलता की ई-बुक्स की मदद ले सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
एसएससी (GD) भर्ती में शामिल होने के लिए कोई भी दसवीं पास युवा अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है जिसका जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले व 1 अगस्त 2003 से बाद न हुआ हो। यानी उम्मीदवार की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग की सिपाही जीडी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।
कैसे करें इस भर्ती की पक्की तैयारी
अगर आप भी SSC (GD) भर्ती की परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आज ही Safalta-app डाउनलोड कर सफलता द्वारा जलाई जा रही क्लासेस को ज्वॉइन कर लें। यहां दिल्ली की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा आपको इस परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, ई-बुक्स और प्रैक्टिस सेट जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी ताकि आप इस भर्ती में शामिल होकर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा कर सकें।