फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Exam 2021: How many posts of SSC GD were filled in the last five years and this time what will be the effect of less seats on the cutoff, understand the complete maths-safalta

SSC GD Constable Exam 2021: पिछले पांच साल में SSC GD के कितने पदों को भरा गया और इस बार कम सीटों का कटऑफ पर क्या होगा असर, समझ लीजिए पूरा गणित

Wed, 27 Oct 2021 10:08 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 27 Oct 2021 10:08 AM IST
सार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने से लिखित परीक्षा शुरू होगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 25,271 कांस्टेबलों की भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021: How many posts of SSC GD were filled in the last five years and this time what will be the effect of less seats on the cutoff, understand the complete maths-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने से आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाना है और इसके द्वारा कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे और अब पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस बार की भर्ती के जरिए कुल 25,271 पदों पर भर्तियां तो की जानी है। लेकिन, अभ्यर्थियों को यह जानकर निराश होगी कि इस बार की भर्ती में पदों की संख्या पिछली कुछ भर्तियों की अपेक्षा काफी कम हो गई है। इसलिए अगर आप इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। बाकी बचे समय मे इस परीक्षा के पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Classes-Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली कुछ भर्तियों की तुलना में इस बार काफी कम हो गई हैं सीटें :

GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। इस बार रिक्त पदों की संख्या घोषित करने के बाद अभ्यर्थियों में काफी निराशा देखी गई थी। इसके पीछे यह कारण है कि इस बार की GD कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली GD कॉन्स्टेबल भर्तियों की अपेक्षा काफी कम है। SSC ने इससे पहले 2018 और उससे पहले 2015 में GD कॉन्स्टेबल भर्ती आयोजित की थी और इन दोनों भर्तियों में रिक्त पदों की संख्या वर्तमान GD भर्ती की तुलना में दोगुनी से भी अधिक थी। SSC ने 2015 की GD भर्ती में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी। तो वहीं GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2015 के जरिये कुल 62390 पदों पर भर्तियां की गई थी।

विज्ञापन

क्या होगा कट ऑफ का गणित :

GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती से कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती में कट ऑफ स्कोर बाकी भर्तियों सें ऊपर रह सकता है। इस बार की GD भर्ती में ओवरऑल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 80 से 85, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 75 से 80, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65 से 70 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP लेखपाल, UP SI, NDA&NA या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed