SSC GD Constable Exam 2021: GD भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ साथ दौड़ भी है बेहद जरूरी, 4 चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी कॉन्स्टेबल की नौकरी
GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए GD कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है।
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग ने 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जानी है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
लिखित परीक्षा के साथ दौड़ भी है बेहद जरूरी :
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तो 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है, लेकिन अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ साथ दौड़ भी बेहद जरूरी है। इस भर्ती के लिए होने वाले दौड़ में बहुत सारे अभ्यर्थी ठीक तरीके से तैयारी नहीं करने की वजह से बाहर हो जाते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले दौड़ में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।
4 चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी नौकरी :
GD कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 4 चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। दरअसल इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी इन टेस्ट्स में पास हो जाएंगे, वैसे अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण की परीक्षा मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। इन सभी चरणों मे सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर उन्हें विभिन्न अर्धसैनिक बलों में नियुक्त किया जाएगा।