फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Cut Off 2021: Along with the category, the cut off of GD recruitment depends on your state / region, know what is the whole thing-safalta

SSC GD Constable Cut Off 2021: कैटेगरी के साथ आपके राज्य/क्षेत्र पर भी निर्भर करता है GD भर्ती का कट ऑफ, जानें क्या है पूरी बात

Sun, 09 Jan 2022 10:44 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 09 Jan 2022 10:44 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग इस वक्त GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
SSC GD Constable Cut Off 2021: Along with the category, the cut off of GD recruitment depends on your state / region, know what is the whole thing-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कॉन्स्टेबल मिलने वाले हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच किया गया था। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई 2021 से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कैटेगरी के साथ आपके राज्य/क्षेत्र पर भी निर्भर करता है कट ऑफ :

SSC द्वारा GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके कैटेगरी के साथ साथ उनके राज्य पर भी निर्भर करता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी करती है। अभ्यर्थी GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों के कट ऑफ में देख सकते हैं कि किस तरह से अभ्यर्थियों का कट ऑफ राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग है। गौरतलब है कि GD कॉन्स्टेबल की भर्ती में हर सुरक्षाबल के लिए भी अलग अलग कट ऑफ जारी किया जाता है।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट आयोग जल्द ही जारी कर सकती है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की 24 दिसंबर 2021 को जारी करके इसपर अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर 2021 तक आपत्ति मांगी थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा पूरी होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है की आयोग जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। हालांकि, इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में SSC ने अभी कोई सूचना नहीं जारी की है। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए नियमों के तहत होगा परीक्षा में मूल्यांकन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed