आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुस्कुराने की इजाज़त है अभी

                
                                                         
                            जी-हुज़ूरी से ग़नीमत है अभी
                                                                 
                            
साँस लेने की सहूलत है अभी

इसलिए बाज़ार से बाहर हूँ मैं
क़द्रदानों मेरी क़ीमत है अभी

बद-नुमा दिखती है तड़के देखिए
ये जो दुनिया ख़ूबसूरत है अभी

सुब्ह वालिद से बहस-बाज़ी हुई
मेरी आँखों में नदामत है अभी

जल चुका है मुद्दतों पहले वजूद
सामने मिट्टी की सूरत है अभी

पाँचवा दिन ले चुकी मसरूफ़ियत
चार दिन रोने की फ़ुर्सत है अभी

इन दिनों मैं ग़म-ज़दा हूँ इसलिए
ज़िंदगी की कम ज़रूरत है अभी

आख़िरी जादू है इस्म-ओ-जिस्म से
बच निकलने की करामत है अभी

सब लुटा देता हूँ इक तस्वीर पर
मेरी आँखों में जो दौलत है अभी

रो पड़ेंगे 'मिश्र' तेरे हुक्म पर
मुस्कुराने की इजाज़त है अभी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर