SSC GD 2025: एसएससी जीडी भर्ती के लिए संशोधित रिक्तियां जारी; अब 53,690 पदों पर होगा चयन
SSC GD 2025 Vacancy Details: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (GD) भर्ती की संशोधित रिक्तियां जारी की हैं। ताजा नोटिस के अनुसार, कुल 53,690 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC GD 2025 Revised Vacancies: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी परीक्षा, 2025 में सिपाही भर्ती की अनंतिम रिक्तियां जारी की है। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस के अनुसार, अब कुल 53,690 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर ताजा नोटिस देख सकते हैं।
फरवरी में हुई थी भर्ती परीक्षा
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 4 मार्च 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 9 मार्च 2025 तक का समय आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया गया था। अब उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार हो, जोकि जल्द ही जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है।
SSC GD Revised Vacancy: एसएससी जीडी संशोधित रिक्तियां कैसे जांचें
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर नोटिस बोर्ड अनुभाग पर जाएं।
- यहां एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की रिक्तियों में संशोधन से संबंधित नोटिस दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे पढ़ें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसे सहेज कर रखें।
SSC GD 2025 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम
आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज के शीर्ष पर मौजूद रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- जीडी टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित एसएससी जीडी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ देखें, डाउनलोड करें और सहेजें
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें