फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable 2025 Revised Tentative Vacancies out at ssc.gov.in, 53,690 Posts to be Filled

SSC GD 2025: एसएससी जीडी भर्ती के लिए संशोधित रिक्तियां जारी; अब 53,690 पदों पर होगा चयन

Mon, 21 Apr 2025 05:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

SSC GD 2025 Vacancy Details: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (GD) भर्ती की संशोधित रिक्तियां जारी की हैं। ताजा नोटिस के अनुसार, कुल 53,690 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
 

विज्ञापन
SSC GD Constable 2025 Revised Tentative Vacancies out at ssc.gov.in, 53,690 Posts to be Filled
SSC GD 2025 - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC GD 2025 Revised Vacancies: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी परीक्षा, 2025 में सिपाही भर्ती की अनंतिम रिक्तियां जारी की है। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस के अनुसार, अब कुल 53,690 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर ताजा नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

फरवरी में हुई थी भर्ती परीक्षा

जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 4 मार्च 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 9 मार्च 2025 तक का समय आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया गया था। अब उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार हो, जोकि जल्द ही जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC GD Revised Vacancy: एसएससी जीडी संशोधित रिक्तियां कैसे जांचें

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस बोर्ड अनुभाग पर जाएं।
  • यहां एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की रिक्तियों में संशोधन से संबंधित नोटिस दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे पढ़ें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए इसे सहेज कर रखें।
नोटिस यहां देखें
विज्ञापन

SSC GD 2025 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज के शीर्ष पर मौजूद रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  • जीडी टैब पर क्लिक करें।
  • संबंधित एसएससी जीडी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ देखें, डाउनलोड करें और सहेजें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed