फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable 2025 Final Result Declared; 2,003 Candidates’ Results Withheld

SSC GD Constable Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट घोषित, 2,003 अभ्यर्थियों के नतीजे लंबित

Fri, 16 Jan 2026 10:48 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 16 Jan 2026 10:48 AM IST
सार

SSC GD Constable 2025 Final Result OUT: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल सफल उम्मीदवारों के साथ-साथ 2,003 उम्मीदवारों के परिणाम अस्थायी रूप से रोके गए हैं।

विज्ञापन
SSC GD Constable 2025 Final Result Declared; 2,003 Candidates’ Results Withheld
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC GD Constable 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, असम राइफल्स, एसएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भर्ती की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल/राइफलमैन पदों के लिए जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया। इस परीक्षा का परिणाम 17 जून 2025 को घोषित किया गया, जिसमें कुल 3,94,121 उम्मीदवारों (महिला-40,213 और पुरुष-3,53,908) को अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/ शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होने के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


संबंधित CAPF ने 20 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक PET/PST आयोजित किया, जिसका परिणाम 13 अक्तूबर 2025 को आया। इसमें 95,575 उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME), दस्तावेज सत्यापन (DV) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम चयन प्रक्रिया के बाद इन उम्मीदवारों को कुल 53,690 रिक्तियों के लिए विभिन्न बलों में आवंटन पर विचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने अभ्यर्थियों को हुआ चयन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जीडी कांस्टेबल पदों के लिए कुल 48,113 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें 4,817 महिला और 43,296 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों को विभिन्न बलों में नियुक्ति के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 53,690 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed