{"_id":"6ae5081c6264eb4c6d00e6cc","slug":"pregnant-women-are-being-made-aware-under-the-ccp-program-jhajjar-news-c-200-1-bgh1006-128672-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवतियों को सीसीपी कार्यक्रम के तहत किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवतियों को सीसीपी कार्यक्रम के तहत किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन
फोटो 105: नागरिक अस्पताल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पहुंची महिलाए। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में गर्भवतियों को सुरक्षित मातृत्व और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रोजाना सीसीपी (केयर कैंपेन प्रोग्राम) आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाइयों और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाती है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राज ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, दूध और प्रोटीन युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां भी चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित लेनी चाहिए।
गायनी विभाग में रोजाना 150 से 200 महिलाओं की ओपीडी होती है। ऐसे में गर्भवतियों को जागरूक करना जरूरी है। नियमित जांच से मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की स्थिति का पता चलता है। महिलाओं को ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन सहित जरूरी जांचों की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन
गर्भावस्था में रक्तस्राव, तेज दर्द या असामान्य परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। डॉ. राज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के लक्ष्य को बढ़ावा देना है।