SSC GD 2022 : परीक्षा में तुक्का लगाना पड़ेगा भारी, अगर निकालना है कम्प्टीशन तो जानिए कैसे करें तैयारी
SSC ने 24369 जीडी कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू कर दी गई है। एसएससी जनवरी 2023 में इस परीक्षा का आयोजन कराएगा। हालांकि एसएससी ने इस परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिन्हें जानना उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 24,369 पदों की GD भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि आप भी सेना में जाकर देश सेवा की तैयारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें। क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। हालांकि उम्मीदवार 1 दिसम्बर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। एसएससी ने इस वर्ष जीडी परीक्षा के पैटर्न में पूरी तरह बदलाव कर दिया है। इसलिए जो उम्मीदवार पहले तुक्का लगाकर चले आते थे। अब तुक्का नहीं लगा पाएंगे। और अगर उन्होंने फिर भी एसएससी जीडी भर्ती की लिखित परीक्षा में तुक्के मारे तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पहले जहां एक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटता था। वहीं एसएससी ने अब एक गलत उत्तर के लिए आधे अंक को काटने का प्रावधान रखा है। इससे उम्मीदवारों के लिए जोखिम ज्यादा बढ़ गया है। पहले जहां 100 अंकों की परीक्षा होती थी वहीं अब 160 अंकों की होगी। कुल 80 सवाल चार सेक्शन में उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे। एसएससी में सामान्य कैटेगरी की मेरिट की बात करें तो ये पिछले वर्षों में 80 फीसद के आसपास रही है। वहीं इस वर्ष भी इसके 130+ जाने की उम्मीद है। इसलिए परीक्षा की तैयारी करना कठिन हो गया है। अगर आप भी एसएससी जीडी परीक्षा की मेरिट में आना चाहते हैं। तो सफलता द्वारा शुरू किया गया SSC GD Batch : Join Now आपके के लिए बेहतर विकल्प है। क्योंकि यहां सफलता के अनुभवी फैकल्टी द्वारा परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। जिसमें युवाओं को परीक्षा के सवाल हल करने की ट्रिक्स भी सिखाई जाती है।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी ईबुक्स
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
इस परीक्षा से जुड़े 6 तथ्य
- चयन - सबसे पहले लिखित परीक्षा (कम्प्यूटर बेस्ड) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप तौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा। पीईटी CAPF कराएगी।
- लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, एलीमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 60 मिनट होगा।
- शारीरिक योग्यता संबंधी नियम, लंबाई पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी, महिला उम्मीदवार - 157 सेमी, सीना- पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी)
- बीएसएफ में सबसे ज्यादा 10497, सीआईएसएफ में 100, सीआरपीएफ में 8911, एसएसबी में 1284, आईटीबीपी में 1613, एआर में 1697 और एसएसएफ में 103 वैकेंसी है।
- पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसकेअलावा साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।
- जो पीईटी पीएसटी में पास होंगे, उनकी लिखित परीक्षा में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 27 अक्टूबर
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 30 नवंबर (रात 11 बजे)
- ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 1 दिसंबर (रात 11 बजे)
- टियर - 1 परीक्षा (सीबीटी) की तिथि - जनवरी 2023
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों की तैयारी से आपको नौकरी नहीं मिल पाई। तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा यूपी लेखपाल, एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, एसएससी व रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप अपने पसंद की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो इसमें देर कैसी आज ही सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट या अपने फोन में SAFALTA APP डाउनलोड करके कोर्स से जुड़ें।