SSC GD 2022 : कब होगी एसएससी जीडी परीक्षा, जानें किस फोर्स के लिए करना होता है सबसे अधिक स्कोर
GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा। SSC ने इस साल GD भर्ती की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है और अब इसमें अभ्यर्थियों से नए पैटर्न के अनुसार प्रश्न पूछे जाने हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से हाल ही में आवेदन मांगे थे और अब जल्द ही इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। दरअसल आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जानी है। गौरतलब है कि आयोग ने इस साल GD भर्ती की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है और अब इसमें अभ्यर्थियों से नए पैटर्न के अनुसार प्रश्न पूछे जाने हैं। वहीं इसके जरिये GD कॉन्स्टेबल के 45,109 तथा NCB में सिपाही के 175 पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Constable Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी सिलेबस
एसएससी जीडी सैलरी
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी ई बुक
ऐसे अभ्यर्थियों के लिए है GD कॉन्स्टेबल की नौकरी पाने का आखिरी अवसर
GD कॉन्स्टेबल की भर्ती में शामिल होने के इच्छुक लेकिन ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती नौकरी पाने का आखिरी अवसर है। दरअसल SSC ने इस भर्ती में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल का अतिरिक्त छूट दिया है और ऐसी छूट GD कॉन्स्टेबल की आगे की भर्तियों में मिलना बेहद ही मुश्किल है। इसलिए ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों के लिए यह नौकरी पाने का आखिरी अवसर है और उन्हें इसे हासिल करने के लिए जी जान से लग जाना चाहिए।
किस फ़ोर्स के लिए करना होता है सबसे अधिक स्कोर
GD कॉन्स्टेबल की भर्तियों में कटऑफ स्कोर राज्यों और क्षेत्रों के अनुसार अलग अलग होता है। लेकिन इसके जरिये SSF के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पूरे देश के अभ्यर्थियों का कटऑफ एक साथ जारी किया जाता है और यह बाकी सभी फ़ोर्सेस से अधिक होता है। दरअसल GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी किया है और इसमें SSF के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 85.26 मार्क्स गया है, जो कि अन्य सभी फ़ोर्सेस से अधिक है। गौरतलब है कि GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के जरिए अभ्यर्थियों का चयन SSF, BSF, CRPF समेत कुल सात अर्धसैनिक बलों के लिए किया जाना है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ SSC GD, SSC CGL और CTET की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।