फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2022: Exam will run for more than a month, know what special rules will be applicable in it-safalta

SSC GD Exam 2022 :एक महीने से अधिक समय तक चलेगी परीक्षा, जानें इसमें कौन से खास नियम लागू होंगे

Thu, 01 Dec 2022 12:38 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 01 Dec 2022 12:38 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 को समाप्त हो चुकी है। अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एसएससी द्वारा जीडी भर्ती का आयोजन 10 जनवरी 2022 से किया जाएगा। 

विज्ञापन
SSC GD 2022: Exam will run for more than a month, know what special rules will be applicable in it-safalta
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 30 नवंबर 2022 तक आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए इस वर्ष 45284 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी जीडी भर्ती द्वारा भरा जाने वाला पदों का ये अपडेटेड आंकड़ा आयोग ने पिछले हफ्ते ही जारी किया है। इससे पहले इसी भर्ती के जरिए 24369 पदों पर भर्ती की जानी थी। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा 10 जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा एक महीने से भी अधिक समय तक चलेगी और यह 14 फरवरी 2023 को समाप्त होगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन में ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है, इसलिए इसमें सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Online Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी 2022 सिलेबस 
एसएससी जीडी 2022 सैलरी 
एसएससी जीडी 2022 मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी 2022 पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी जीडी 2022 ईबुक 

जानें इसमें लागू होंगे कौन से खास नियम

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को काफी सोच समझकर प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में कुछ खास नियम लागू होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इसके लिए CBT- 1 का आयोजन एक से अधिक शिफ्ट में किया जाता है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी है। आयोग ने अब इसके लिए 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 के बीच परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है, इसलिए यह बात तय हो गई है कि इसमें नॉर्मलाईजेशन की व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा इसमें निगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स काट लिया जाएगा।
विज्ञापन

आएंगे कितने कठिन प्रश्न 

इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके CBT में अभ्यर्थियों से 10वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों से 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाने हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलीमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सिलेबस के मुताबिक 10वीं के स्तर के प्रश्नों का अभ्यास करते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CGL, SSC CHSL, UP कांस्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed