फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Exam Dates announced for CGL tier 2, GD constable 2025; check details here

SSC Exam 2025: एसएससी सीजीएल टियर-2 और जीडी कांस्टेबल के लिए जारी हुई परीक्षा तिथियां, जनवरी में होंगे एग्जाम

Tue, 19 Nov 2024 04:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 04:13 PM IST
सार

SSC Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा और जीडी के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती के स्किल टेस्ट की तिथि भी घोषित कर दी है।

विज्ञापन
SSC Exam Dates announced for CGL tier 2, GD constable 2025; check details here
SSC Exam 2025 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर-2 परीक्षा 2024 और सामान्य ड्यूटी (GD) कांस्टेबल 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने 'ग्रेड सी' स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए स्किल टेस्ट आयोजित करने की तिथि भी बताई है।

विज्ञापन

 

SSC GD Constable Exam 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल की तिथियां

आयोग 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी, 2025 को जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के कुल 39,481 रिक्त पदों को भरना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Tier 2 Exam 2025: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 2 18, 19, 20 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर, 2024 तक आयोजित की गई थी और अनंतिम उत्तर कुंजी 4 अक्तूबर को जारी की गई थी। आयोग ने अभी तक एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम घोषित नहीं किया है। सीजीएल भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों में कुल 17,727 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

 ग्रेड सी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की तिथि जारी

सीजीएल टियर 2 और जीडी कांस्टेबल की परीक्षा तिथियां घोषित करने के साथ ही आयोग ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती के स्किल टेस्ट की तिथि भी घोषित कर दी है। आयोग की ओर से इस भर्ती के स्किल टेस्ट का आयोजन 06 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed