SSC Exam Calendar 2024: एसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर; JE, CHSL, CPO और सेलेक्शन पोस्ट की तारीखें बदलीं
SSC Exam Calendar 2024: एसएससी ने जेई, सीएचएसएल, सीपीओ और सेलेक्शन पोस्ट जैसी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं।
विस्तार
SSC Exam Calendar 2024: एसएससी जेई, सीएचएसएल, सीपीओ और सेलेक्शन पोस्ट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस साल विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इस परीक्षाओं की निर्धारित तारीखों में बदलाव किया है। उम्मीदवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में परीक्षा कार्यक्रम (SSC Exam Calendar 2024) के अनुसार जूनियर इंजीनियर चरण 1 परीक्षा अब 5, 6 और 7 जून को आयोजित किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 4, 5 और 6 जून को आयोजित की जानी थी।
देखें नई तिथियां
एसएससी ने पूरे देश में होने वाले लोक सभा चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। विभिन्न सेलेक्शन पोस्ट फेज 12 परीक्षा का पहला चरण पेपर 1 (सीबीई) अब 24, 25 और 26 जून को आयोजित किया जाएगा। पहले इस परीक्षा के लिए 6, 7 और 8 मई की तिथियां निर्धारित की गई थीं।
एसएससी ने दिल्ली पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों (CAPFs) सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 का पहला चरण यानी पेपर 1 (सीबीई) अब 27, 28 और 29 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। पहले यह परीक्षा 9, 10 और 13 मई को आयोजित की जानी थी।
एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2024 के पहले चरण पेपर 1 (सीबीई) की भी तारीख का एलान कर दिया है। आयोग के नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। पहले इस परीक्षा के माह जून-जुलाई में आयोजन की जानकारी दी गई थी।
SSC CHSL परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 अप्रैल, 2024 को शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक इस सम्बन्ध में कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आयोग द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद अब अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है।