फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Vacancy 2025: Recruitment for 737 Constable Driver Posts Begins; Check Eligibility here

Delhi Police Driver Vacancy: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 737 पदों पर भर्ती; आवेदन शुरू; जानिए योग्यता

Thu, 25 Sep 2025 08:46 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 25 Sep 2025 08:46 AM IST
सार

SSC Delhi Police Constable Driver 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया। कुल 737 पदों पर वैकेंसी है। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्तूबर तक होंगे। परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
SSC Delhi Police Vacancy 2025: Recruitment for 737 Constable Driver Posts Begins; Check Eligibility here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC Delhi Police Constable Driver Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 737 पदों पर कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष श्रेणियों में भर्तियां होंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैलेंडर में नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 24 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 23-25 अक्तूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
Delhi Police Job: दिल्ली पुलिस में एक और भर्ती! हेड कांस्टेबल के 552 पदों के लिए नौकरी; 81000 तक मिलेगा वेतन

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार पुरुष होने चाहिए। न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित है और वैध HMV (Heavy Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आयु सीमा लागू नियमों के अनुसार होगी, साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1995 के बाद और 1 जुलाई 2004 से पहले होना आवश्यक है। जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

SSC Delhi Police Constable Vacancy Deatils: पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 737 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए सीटें निर्धारित हैं।
 
पद का नाम कुल रिक्तियां UR EWS OBC SC ST Ex-Servicemen
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) 737 316 66 153 72 47 83
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो केवल सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को देना होगा, जबकि SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक इस शुल्क से मुक्त रहेंगे। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • ईमेल ID और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed